पूर्व क्रिकेटर व्यक्ति की विवादित टिप्पणी पर भड़के:हरभजन बोले-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में खुद लोगों से मिला, CM को भी बताया, आपका पंजाब को क्या योगदान

पंजाब में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। इस बीच एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर ट्वीट किया गया और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह व आप नेता राघव चड्ढा पर आरोप लगाए कि दोनों नेताओं द्वारा पंजाब की स्थिति को इग्नोर किया जा रहा है। एक शख्स ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया था। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर और आप एमपी हरभजन सिंह ने जमकर उक्त व्यक्ति को लताड़ा। बता दें कि पंजाब में कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जैसा उक्त व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाए कि पंजाब बाढ़ में डूबा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा कपिल शर्मा शो पर अपने परिवार के भविष्य की बातें कर रहे हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह उस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जिसमें उनकी पत्नी ने एक किरदार निभाया है। ये तो हद है!, ये पोस्ट व्यक्ति द्वारा अपने ट्वीटर अकाउंट से किया गया था। जिसके बाद हरभजन सिंह ने उक्त पोस्ट का कुछ मिनटों बाद की पंजाबी में करारा जवाब दिया। बता दें कि उक्त व्यक्ति द्वारा अपने पोस्ट में अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया गया था। जैसा हरभजन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा इस पोस्ट पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन संह भड़क उठे और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए लिखा- जा ओए चवला (पंजाबी में किसी को बेवकूफ कहना), मैं खुद वहां जाकर लोगों से मिलकर आया हूं। मुख्यमंत्री साहब को भी बताया, फिर वो भी वहां पहुंचे। तेरे जैसे घर बैठकर सिर्फ फोन पर ट्वीट नहीं किया। हरभजन ने आगे कहा- तेरी पंजाब या देश के लिए क्या योगदान है..?, सिर्फ सोशल मीडिया पर लेक्चर देने से अच्छा है कि कुछ बेहतर कर जिंदगी में, बजाय इसके कि दूसरों को नीचा दिखाए। हरभजन सिंह का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *