शिक्षकों को कलिंगा विवि ने किया सम्मानित

नारायणपुर | शिक्षा क्षेत्र में समर्पण और नवाचार के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित नारायणपुर जिले की लता मानिकपुरी (व्याख्याता एलबी) और कविता हिरवानी (शिक्षक एलबी) का कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में समारोह के दौरान सम्मान किया गया। उन्हें संस्थापक एवं महासचिव, गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया आर्यवीर आर्य और कुलसचिव, कलिंगा विश्वविद्यालय संदीप गांधी ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव संदीप गांधी के संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने 2013 से अब तक विश्वविद्यालय की विकास यात्रा और शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की, इसके बाद आर्यवीर आर्य ने अपने उद्बोधन में शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *