जनता की समस्याओं को सुनने रेंगावाही पहुंची जनपद अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | संगम कोयलीबेड़ा ब्लॉक के अति पिछड़े क्षेत्र रेंगावाही में सर्व आदिवासी समाज की बैठक आयोजित हुई। इसमें रेंगावाही, उलिया, आकमेटा और तड़बयली ग्राम पंचायत के ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्यामबती मंडावी पहुंचीं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी बुनियादी मांगों को रखते हुए सबसे पहले रेंगावाही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग की। ग्रामीणों ने बताया यह इलाका बरसात में नदी से कट जाता है और आकमेटा समेत सौ से अधिक गांव प्रभावित होते हैं। गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना के शिकार मरीजों को समय पर बांदे या पखांजूर स्वास्थ्य केंद्र 30 से 50 किलोमीटर दूर पहुंचाना संभव नहीं हो पाता, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने के लिए पुल-पुलिया और सड़क निर्माण की भी मांग रखी। बैठक में ग्रामीणों ने मांगों को लेकर जनपद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रेंगावाही सरपंच रोहित कुमार टोप्पो, आकमेटा सरपंच बीजेलाल तिर्की, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष मन्नू कोवाची, आदिवासी छात्र संघ प अध्यक्ष राजेश नुरुटी, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष मेटा परगना रामु गुंडरू सहित ग्राम पटेल, गायता, भूमिया, मांझी और समाज के अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *