आज इंदौर में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे; 3 जनवरी को मोहन भागवत का कार्यक्रम

जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज रविवार को इंदौर आ रहे हैं। प्रभुप्रेमी संघ के अध्यक्ष सुशील बेरीवाला ने बताया कि स्वामीजी सुबह 10.20 की फ्लाइट से इंदौर पहुंचेंगे। विमानतल पर भक्तों से मिलेंगे, इसके बाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे भी आज इंदौर आएंगे और फिर महू जाएंगे। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। वे 29 और 30 दिसंबर को महू के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री महू में रात्रि विश्राम करेंगे और कल उज्जैन के लिए रवाना होंगे। भागवत इंदौर आकर ओंकारेश्वर जाएंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 3 जनवरी को इंदौर में दशहरा मैदान पर होने वाले घोष वादन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे 4 और 5 जनवरी को ओंकारेश्वर में आयोजित संघ की कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक में भाग लेंगे। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक डॉ. रवींद्र शंकर जोशी ने बताया कि बैठक में सरसंघचालक भागवत पूरे समय उपस्थित रहेंगे। इसमें देश के 46 प्रांतों से कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के प्रांत संयोजक और सह संयोजक पत्नी सहित ओंकारेश्वर में आ रहे हैं। 1 हजार स्वयंसेवकों का घोष शिविर 31 से
मालवा प्रांत के चयनित 1 हजार स्वयंसेवकों का चार दिनी घोष शिविर 31 दिसंबर से होने जा रहा है। इसके समापन पर 3 जनवरी को प्रकट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इंदौर महानगर के स्वयंसेवक सपरिवार उपस्थित रहेंगे। साथ ही शिक्षाविद्, उद्योगपति, चिकित्सा, प्रोफेशनल्स, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी को आमंत्रित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *