बस्तर | शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्राचार्य ए आर नोन्हारे के निर्देशन में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ एवं इको क्लब प्रभारी अमृता चंदेल द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें क्लब के छात्राएं, गाइड के छात्राएं एवं एनसीसी के छात्राएं सम्मिलित हुई। इसमें शिक्षिका अमृता चंदेल आरती कोसले, मदीना खान सक्रिय रूप से शाला परिसर के स्वच्छता अभियान में सक्रिय रहे। माध्यमिक वर्ग के छात्राओं द्वारा पोला पर्व पर आधारित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें प्रधानाध्यापक प्रद्युमन कुमार पांडे सक्रियता से प्रतियोगिता संपन्न कराए।


