भास्कर न्यूज| तोकापाल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत तोकापाल के अंतर्गत नोडल आईएफसी नारंगी महिला क्लस्टर संगठन में एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर योजना के क्रियान्वयन के लिए बस्तर जिले का पहला आजीविका सेवा केंद्र केशलूर का उद्घाटन चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के द्वारा रिबन काट कर किया गया। आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से कृषि सामग्री, बायो संसाधन, टूल बैंक, ब्रुडिंग, कोल्ड चेन, मुर्गी दाना, हैचिंग, हल्दी प्रसंस्करण, मांडिया प्रसंस्करण ईकाई स्थापित कर कृषि एवं पशु उद्यमियों द्वारा 16 गांवों की 1200 महिला किसान दीदियों को घर पहुंच सेवाएं दी जायेगी। जिनमें उन्नत सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन, हल्दी की खेती, गेंदा फूल की खेती, मांडिया की खेती आदि आजीविका गतिविधि शामिल हैं। आईएफसी का मुख्य उद्देश्य महिला किसान दीदियों को तीन से चार आजीविका गतिविधि से जोड़कर उन्हें लखपति बनना है। जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रितेश जोशी, केशलूर सरपंच बाली मौर्य, उप सरपंच संतोष कश्यप एवं पंचगण, डीपीएम एसएमआईबी नीलेश लाखेरा, बीपीएम, एसी, संकुल पदाधिकारी, आईएफसी एंकर, सीनियर सीआरपी बिहान, समस्त कैडर समूह की दीदिया एवं तकनीकी सहयोगी संस्था प्रदान से शेखर, देवेश, आईएफसी एंकर वनिता पाड़ी, कलस्टर अध्यक्ष रैबारी बघेल उपस्थित थे।


