तीजा पर बसों में भीड़, बाजार में रौनक

भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व तीजा के कारण बसें में भीड़ रही। जिसके चलते महिलाओं को लंबी दूरी तक खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। , साथ ही छोटे छोटे बच्चे भी साथ में थे। त्योहार के कारण बाजार में रौनकता छाई हुई है शहर से लेकर गांव-गांव तक तीजहारिनों में उत्साह है। तीजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके पहुंची हैं। बहन-बेटी अपने मायके पहुंचकर 25 अगस्त की रात को करु सब्जी भात खाकर निर्जला व्रत किया। दूसरे दिन यानी 26 अगस्त को व्रत तोड़ा। इसके बाद 27 सितंबर को गणेश चतुर्थी की शुरुआत होगी। अन्य वर्षों की तरह इस साल भी तीजा पर्व पर साड़ी खरीदने का सिलसिला जारी है। साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा सर्वाधिक भीड़ कपड़े तथा मनिहारी की दुकानों में देखी जा सकती है। भीड़ के कारण बाजार में रौनकता छाई हुई है तीजा से लेकर 5 दिनों तक तिजहारिन कपड़ा खरीदने लगातार पहुंचती हैं जिससे बाजार में रौनकता बनी रहती है। शनिवार और दूसरे दिन रविवार को बैंक बंद के चलते लोग अपनी जरूरत की राशि लेने के लिए शुक्रवार को बैंक और एटीएम में भीड़ देखी गई। शहर के मुख्यमार्ग के साथ-साथ सोनपुर रोड व बाज़ार में भीड़ रही, जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलता है ऐसे हितग्राही भी अपने खर्च के लिए राशि निकालने बैंक पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *