मनेंद्रगढ़| जूता पहनकर स्कूल नहीं आने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 21 अगस्त को भरतपुर विकासखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटाडोल में अध्ययनरत कक्षा 11वीं का छात्र 19 वर्षीय सुखचरण कुजूर बिना जूता पहने स्कूल पहुंच गया था। इस पर शिक्षक महेंद्र कुमार ने छात्र के साथ गाली-गलौज कर बांस की छड़ी से उसे इतना पीटा कि पीठ और पैर पर जगह-जगह जख्म उभर आए थे। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्राचार्य ने स्वयं आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। शिक्षक के खिलाफ धारा 296, 115(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर टीआई कोटाडोल ने एफआईआर दर्ज की।


