नो रूम वाली ट्रेनों में तत्काल में लें कन्फर्म टिकट:एजेंट पहले 30 मिनट नहीं कर सकते बुकिंग, आम यात्रियों को मिल रहा लाभ

दीपावली और छठ से पहले दिल्ली, मुंबई तथा राजस्थान के शहरों से धनबाद आने वाली सभी ट्रेनों में नो रूम हो चुका है। किसी भी ट्रेन में वेट लिस्ट टिकट तक नहीं मिल रहा है। पर इन नो रूम वाली ट्रेनों में भी लोगों के पास घर आने का मौका है। राजधानी एक्सप्रेस समेत दिल्ली व दूसरे शहरों से आने वाली सभी ट्रेनों में तत्काल कोटे की हर दिन बड़ी संख्या में सीटें हैं। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की विभिन्न श्रेणियों में हर दिन जहां 894 सीटों का कोटा है, वहीं राजस्थान से आने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन अलग अलग श्रेणी में 665 सीटों का कोटा है। नियमों में बदलाव के बाद तत्काल टिकटों पर दलालों की पकड़ काफी हद तक कमजोर हो चुकी है। ऐसे में धनबाद के लोग दीपावली और छठ से पहले की तिथियों में तत्काल टिकट ले सकते हैं। किस ट्रेन में कितनी है तत्काल कोटे की सीट घर बैठे ले सकते हैं तत्काल टिकट तत्काल टिकट यात्रा की तिथि से एक दिन पूर्व बुक होता है। स्टेशन के आरक्षण काउंटर के साथ ऑनलाइन भी तत्काल टिकट ले सकते हैं। घर बैठे तत्काल टिकट लेने के लिए आधार लिंक्ड आईआरसीटीसी की यूजर आईडी से बुक कर सकते हैं। बुकिंग के दौरान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे डालकर पहचान वेरिफाई करनी होगी। ऑनलाइन तत्काल टिकट की बुकिंग भी यात्रा से एक दिन पहले करनी होगी। एजेंटों को पहले 30 मिनट तक बुकिंग करने की अनुमति नहीं है, इससे आम यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी। स्लीपर और एसी के लिए है अलग-अलग समय ट्रेनों की फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी श्रेणी के टिकट की सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू होती है। स्लीपर के टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे से होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *