रूपनगर में आज यानी बुधवार दोपहर 1:30 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। ड्राइवर ने जैसे ही धुआं देखा, तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। हादसा नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर सरसा नदी के पुल के पास हुआ। ड्राइवर रूपनगर से नालागढ़ की ओर जा रहा था। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने भी मदद की। लेकिन कार से तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है। घटना से पुल पर यातायात प्रभावित हुआ। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य किया। कार चालक की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। समय पर कार से बाहर न निकलने पर हादसा बड़ा रूप ले सकता था। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।


