बोकारो में डकैती कांड का खुलासा:6 अपराधी गिरफ्तार; स्कॉर्पियो, हथियार और जेवरात बरामद

बोकारो पुलिस ने नावाडीह थाना क्षेत्र के बिरनी डाही गांव में हुई डकैती का खुलासा कर दिया है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। धनेश्वर साहू की शिकायत पर 18 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी टीम ने 26 अगस्त को धनबाद के ईस्ट बसुरिया में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका। पूछताछ में विक्रम कुमार, धर्मेंद्र राय, रवि कुमार और हासिम शेख को गिरफ्तार किया गया। 10 ग्राम सोना और 470 ग्राम चांदी बरामद आरोपी किशन पंडित के घर से दो देशी पिस्टल, एक कट्टा, एक करबाइन और 6 गोलियां मिलीं। नावाडीह के बोदरो गांव निवासी मुकेश सोनार के पास से 10 ग्राम सोना और 470 ग्राम चांदी बरामद की गई। जांच में पता चला कि यह गिरोह पिछले साल चिरूडीह और इस साल जुलाई में धनबाद की डकैतियों में भी शामिल था। विक्रम कुमार और हासिम शेख पर कतरास, तेतुलमारी, नावाडीह व बोकारो के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार (JH10 CZ 8189), हथियार, सोना-चांदी के अलावा 5000 रुपए नकद और एक सब्बल भी बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *