दुर्ग में बारिश से जलभराव, लोग परेशान:शंकर नगर में तीसरी बार सड़कें डूबीं, नाली सफाई नहीं होने से जलमग्न हो रही सड़क

दुर्ग में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव से समस्याएं खड़ी हो गईं। शंकर नगर में इस बार तीसरी बार जलभराव की स्थिति बनी है। सड़कों और घरों में पानी भर गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। निवासियों का कहना है कि नालियों की सफाई समय पर नहीं हुई। इस वजह से पानी की निकासी रुक गई है। हर बारिश में यह समस्या सामने आती है। नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अब लोग इस समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *