कुत्ते के मुंह में नवजात के सिर मिलने का मामला:जांच के हुआ खुलासा-मृतक पैदा हुआ था बच्चा,परिजनों ने कूड़े के ढेर में फेंका

पंजाब के पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल में बीते दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अस्पताल के वार्ड नंबर 4 के पास एक कुत्ते को बच्चे का सिर मुंह में लिए घूमते देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों ने संस्कार की जगह कूड़े में फेंका मृतक बच्चा सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अस्पताल अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सभी पहलुओं से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच दौरान खुलासा हुआ कि बच्चा मृतक पैदा हुआ था। उसके परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने की बजाय उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। बरामद हुए बच्चे के सिर को फोरेंसिक टीम को सौंपा हुआ है। अधिकारी करेंगे रीति रिवाज से संस्कार जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी का बच्चा मृतक पैदा होता है तो उसे वह कूड़े में ना फेंके। सेहत अधिकारियों को बताए। पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यदि किसी महिला के अनचाहा बच्चा पैदा हो जाता है और वह उसे नहीं रखना चाहती तो उसे मारे या फेंके नहीं। अस्पताल के बाहर पंगूड़ा (झूला) लगा दिया जाएगा उसमें वह बच्चा रख दे। बहुत से ऐसे परिवार है जो बच्चों को गोद लेते है। बच्चों के मामले में सरकार बहुत सख्त है। किसी ने नवजात बच्चे को कूड़े में फेंकने या कोई अन्य आपराधिक गतिविधि की तो उस पर सरकार सख्त एक्शन लेगी। कुत्तों के लिए भी फीडिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। उनके टीकाकरण किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *