छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का मुद्दा एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस ने आशंका जताई है कि, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोटों की हेराफेरी की गई थी। इसकी जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने सभी जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को लिखित निर्देश भेजा है। इसमें कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर मतदाता सूचियों का गहन पुनर्निरीक्षण किया जाए। उसमें गड़बड़ियों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की जाए। प्रदेश के सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद पार्टी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी भी करेगी। पांच प्रमुख बिंदुओं करेंगे जांच BJP विधायकों के 2-2 विधानसभा की वोटर लिस्ट में नाम राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बाद रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। विकास उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल के नाम दो विधानसभा के मतदाता सूची में होने का खुलासा किया था। छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शिकायत कर दोनों विधायकों के निर्वाचन शून्य करने की मांग की थी। दोनों विधायकों के पास डबल EPIC नंबर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों विधायकों और उनके परिवार के डबल एपिक नबर भी जारी किए थे। साथ ही 18 विधानसभा सीटों पर गड़बड़ी होने की बात करते हुए। इसकी जांच की मांग की थी। राजेश मूणत के नाम पर 2 इपिक नंबर, उम्र भी अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने बताया कि, राजेश मूणत के नाम पर दो EPIC नंबर हैं। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद वार्ड की वोटर लिस्ट में EPIC नंबर NHU2317188 है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा वार्ड की वोटर लिस्ट में GDH0373019 है। दोनों वोटर आईडी में उम्र भी अलग-अलग है। संपत अग्रवाल और उनके परिवार के लोगों का डबल-डबल इपिक नंबर कांग्रेस ने बताया कि, बसना से भाजपा विधायक संपत अग्रवाल का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों में है। उम्र भी अलग-अलग है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भक्तमाता कर्मा वार्ड की मतदाता सूची के अनुसार, EPIC नंबर SLT1550227 है, जबकि बसना विधानसभा क्षेत्र के डॉ. अंबेडकर वार्ड की मतदाता सूची में EPIC नंबर WNI0236323 है। 5 विधानसभाओं में 5 हजार से भी कम वोटों से जीते कांग्रेस ने बताया कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच महज 4 प्रतिशत वोट का अंतर रहा है। 90 में से करीब 5 सीटों पर भाजपा 5000 से भी कम वोटों से जीती। इनमें कांकेर में 16 वोट, अंबिकापुर 94 वोट, पत्थलगांव 255 वोट, पाली-तनाखार 714 वोट और भरतपुर-सोनहत में 4919 वोटों से जीते। 15 हजार से कम वोटों से जीत की अंतर वाली 18 सीटें हैं। हमें वहां गड़बड़ी की आशंका है। भूपेश ने भी लगाए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति के नाम पर 2-2 जगह वोटर लिस्ट में नाम है। उनके पास आधिकारिक कॉपी है। भूपेश बघेल ने कहा कि, धमतरी के कुरुद के एक युवक ने उनसे मुलाकात की थी। उन्हें मतदाता सूची की आधिकारिक कॉपी दिखाई। उस लिस्ट के मुताबिक, कुरुद विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 वोटर ऐसे हैं, जिनके नाम अभनपुर (रायपुर) में भी दर्ज हैं। यानी एक ही व्यक्ति दो जगह वोटर लिस्ट में शामिल हैं। 7 अगस्त: राहुल का आरोप- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि EC ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया है। हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया। मुझे लगता है इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ। राहुल ने प्रेजेंटेशन में दिखाया, 5 तरह से वोट चोरी कैसे हुई


