आईटेल A90 स्मार्टफोन के लिमिटेड एडिशन का टीजर जारी:एआईवाना 2.0 वॉइस असिस्टेंट फीचर के साथ सितंबर में आएगा बजट फोन

टेक कंपनी आईटेल भारत में नया स्मार्टफोन आईटेल A90 लिमिटेड एडिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन की टीजर इमेज लिस्ट की है। इसमें फोन का बैक लुक भी दिखाया है। इसकी एंट्री सितंबर में हो सकती है। कंपनी ने इसी साल मई में आईटेल A90 को 6,499 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था। आईटेल A90 लिमिटेड एडिशन में रेगुलर मॉडल वाले फीचर्स ही मिलेंगे। आईटेल A90 लिमिटेड एडिशन का सबसे खास फीचर एआईवाना 2.0 हो सकता है। यह कंपनी का इन-बिल्ट AI वॉइस असिस्टेंट है। जो यूजर्स के सवालों का तुरंत जवाब देने, गैलरी की इमेज डिस्क्राइब करने, वॉट्सएप कॉल करने और यहां तक कि मैथेमेटिक्स प्रॉब्लम सॉल्व करने जैसी स्मार्ट फीचर देता है। इसका मुकाबला रियलमी C61, लावा युवा 5G और इनफिनिक्स स्मार्ट 10 जैसे बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है। नए डिजाइन के साथ IP54 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा इसकी एक इमेज भी लीक हुई है, जिसमें फोन के डिजाइन की डिटेल्स देखी जा सकती हैं। लीक इमेज और वेबसाइट पर सामने आए टीजर के अनुसार, इसका डिजाइन रेगुलर मॉडल से अलग होगा। इसमें नई रियर कैमरा हाउसिंग मिलेगी। जबकि इसकी कीमत पहले आए मॉडल जैसी ही रखी जा सकती है। लीक के अनुसार फोन में कंपनी का 3P प्रॉमिस (डस्ट प्रोटेक्शन, वाटर प्रोटेक्शन और ड्रॉप प्रोटेक्शन) भी शामिल कर सकती है। इसके साथ IP54 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है। आईटेल A90: स्पेसिफिकेशंस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *