गौरेला में गणेश चतुर्थी का उत्सव:स्वामी शिवानंद महाराज ने किया पूजन, भक्तों ने लिया प्रसाद

गौरेला ब्लॉक के कालीग्राम में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां 1974 में स्थापित गणेशपुरी कारिआम आश्रम में आम के वृक्ष के नीचे स्वयंभू गणेश जी विराजमान हैं। इस अवसर पर परम पूज्य श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज जी ने विशेष पूजन किया। यह स्थान बद्रीनारायण से रामेश्वरम के दक्षिण पथ पर स्थित है। मान्यता है कि यहां गणेश जी के दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहार हरितालिका तीज का आयोजन भी सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में किया गया। आश्रम की माताओं और बहनों ने निर्जला उपवास रखा। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में कारिआम ग्रामवासी और सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूजन के बाद स्वामी जी बरपाली आश्रम पहुंचे। वहां आश्रम का निरीक्षण किया। फिर बेलगहना के लिए प्रस्थान किया। सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *