जांजगीर चांपा के खदान में डूबा मजदूर:रस्सी टूटने से 30 फीट गहरे पानी में गिरा, 19 घंटे बाद मिला शव

जांजगीर चांपा जिले में खदान में काम करने वाले 25 वर्षीय मजदूर विकेश बिंझवार की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार शाम 4 से 5 बजे के बीच विकेश खदान में भरे पानी को निकालने के लिए पंप चालू करने रस्सी के सहारे नीचे उतर रहा था। इसी दौरान रस्सी टूट गई। वह पत्थरों से फिसलने लगा और उसके सिर पर लकड़ी लगने से बेहोश होकर 30 फीट से अधिक गहरे पानी में गिर गया। घटना नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम करमंदी की है। 19 घंटे बाद विकेश का शव बरामद इसकी सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। DDRF की टीम को भी बुलाया गया, लेकिन रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह से DDRF की टीम ने खोजबीन शुरू की और 19 घंटे बाद विकेश का शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *