यात्री बस ने वैन को मारी टक्कर, महिला की मौत:सूरजपुर में तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, वैन सवार 4 लोग घायल

सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार यात्री बस ने मारुती ओमनी वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे ओड़गी-भैयाथान के बीच कुंवर यात्री बस की मारुती ओमनी वैन से टक्कर हो गई। ओमनी वैन सवार धरसेड़ी से ओड़गी बाजार जा रहे थे। कुंवर यात्री बस ओड़गी से सूरजपुर की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार में बस ओमनी वैन को साइड से टकराते हुए आगे बढ़ गई। एक महिला की मौत, चार घायल बस की टक्कर से ओमनी वैन का दायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दाएं सीट में बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वैन सवार अन्य को भी चोटें आईं। सभी को वैन से ही ओड़गी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ओड़गी हॉस्पिटल में डॉक्टर ने जांच के बाद कबूतरी पति मंगल को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य अधेड़ महिला सुशीला पति शिव गंभीर रूप से घायल हो गई है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ओमनी वैन में सवार 1 बच्चे सहित 3 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस चालक के खिलाफ FIR दर्ज इस मामले में ओड़गी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना की सूचना पर स्थानीय नागरिक सहित जनपद सीईओ निलेश कुमार सोनी भी मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत धरसेढ़ी की ओर से मृतक महिला के परिजनों को दो हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *