छत्तीसगढ़ पुलिस के एडिशनल एसपी को मिली आईपीएस की पदोन्नति:देवव्रत सिरमौर की उपलब्धि पर कुर्मी समाज ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

छत्तीसगढ़ पुलिस के एडिशनल एसपी देवव्रत सिरमौर को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा दी गई इस पदोन्नति पर कुर्मी समाज और क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने कहा कि यह समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि देवव्रत निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा से अपना दायित्व निभाएंगे। देवव्रत सिरमौर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रभार सिरमौर के पौत्र हैं। वे कुर्मी समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. रामकुमार सिरमौर के पुत्र हैं। उनके भाई डॉ. संजीव सिरमौर छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जन्म बोईझिठी तिल्दा में हुआ और शिक्षा संडी बंगला में हुई। इस अवसर पर रघुनंदन लाल वर्मा, मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, प्रवीण धुरंधर और राज प्रधान आर.के. वर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी। श्यामू चंद्रवंशी, युगल किशोर वर्मा, बिसेसर वर्मा, महेंद्र वर्मा और अन्य समाज के लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *