छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर भीख मांगकर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। NHM कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन करौलिया ने बताया कि वर्तमान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विपक्ष में रहते हुए उनसे वादा किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार बनने के 100 दिन के भीतर सभी NHM कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी करौलिया ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार को दो साल होने को हैं। लेकिन अभी तक नियमितीकरण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार द्वारा एस्मा लगाने की चेतावनी पर कर्मचारियों ने कहा कि वे इससे नहीं डरते। पहले भी उन पर एस्मा लगाया जा चुका है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे। यह प्रदर्शन उनकी दस मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से जारी है।


