रिटायर्ड कर्नल से 2.98 करोड़ ठगने वाले आरोपी सूरत से धराए

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर्ड कर्नल से 2.98 करोड़ रुपए ठगने वाले दो आरोपियों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर बुधवार को रांची लाया गया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गरनिया भरत रामकूभाई और गोयनिया हार्दिकभाई करमसी भाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से तीन सिमकार्ड, दो एटीएम कार्ड, चार चेक और एक मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने ठगी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। जांच में खुलासा हुआ है कि सूरत में साइबर ठगी के लिए एक सिंडिकेट सक्रिय था, जो विभिन्न राज्यों के लोगों को टारगेट कर ठगी करता था। गिरोह ने सूरत के एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में किराए की दुकान लेकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया। जांच में इस ठगी कांड में पांच अन्य की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली से भी जुड़ा है, जहां कुछ सदस्य शरण लिए हुए हैं। लोकेशन बार-बार बदलने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। -शेष पेज 9 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *