गियर-तेवर दोनों बदल दिए, अब वोट चोर नहीं बचेंगे : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने गियर व तेवर दोनों बदल दिए हैं। वोट चोर अब ज्यादा दिन बच नहीं पाएंगे। वोट चोरी पकड़ ली है। वोट आपका अधिकार है, उसे कोई नहीं छीन सकता है। कहा कि बिहार क्रांति की धरती है। अंग्रेजों के खिलाफ चंपारण से ही आवाज उठी थी। वोट चोरी के खिलाफ भी बिहार में क्रांति भड़क चुकी हैं। अब पूरे देश में फैलेगी। वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में राहुल बुधवार को दरभंगा और मुजफ्फरपुर में थे। मुजफ्फरपुर में सत्ता परिवर्तन की हुंकार के साथ आगे आने के लिए युवाओं का उन्होंने आह्वान किया। गायघाट विधानसभा क्षेत्र के जारंग हाई स्कूल में जनसभा में राहुल ने कहा कि गुजरात मॉडल आर्थिक विकास का मॉडल नहीं था। यह वोट चोरी का मॉडल था, जिसे 2014 के चुनाव में पूरे देश में लागू किया गया। राहुल ने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि आपके बिना हमारी यात्रा सफल नहीं होगी। हम आपकी आवाज के सहारे खड़े हैं। बिहार में अब तक की यात्रा के बाद सभी की जुबान पर एक ही नारा है- वोट चोर, गद्दी छोड़। बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे। राहुल की यात्रा के समापन में सीएम हेमंत होंगे शामिल रांची | बिहार में चल रही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का समापन आगामी 1 सितंबर को पटना में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन शामिल होंगे। उनकी प|ी कल्पना सोरेन भी शामिल हो सकती हैं। इस समापन कार्यक्रम में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *