ट्रैक पर कैमरे 3 दिन से बंद, 600 लोग नहीं दे पाए ड्राइविंग टेस्ट

भास्कर न्यूज | अमृतसर बारिश के कारण सोमवार से किला गोबिंदगढ़ स्थित अॉटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर काम नहीं हो सका, वहीं रामतीर्थ रोड स्थित ट्रांसपोर्ट विभाग के दफ्तर में काम नहीं हुआ। जहां कई कमरों में बारिश के कारण छत से पानी टपकने लगा और कंप्यूटर भी खराब हो गए। फिलहाल बुधवार दोपहर बाद को ट्रांसपोर्ट दफ्तर में काम शुरू हो सका। मगर ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट पर सोमवार को बारिश के कारण काम नहीं हो सका। मंगलवार को भी बारिश के कारण कैमरे नहीं चले और बुधवार को सुबह थोड़ी बहुत बारिश हुई। बाद दोपहर को धूप भी निकली, लेकिन कैमरे नहीं चल पाए। वीरवार को ट्रैक पर काम होने की संभावना है। ट्रैक पर काम न होने की वजह से अब तक 600 लोगों के ड्राइविंग टेस्ट नहीं हो सके। इन लोगों को दोबारा टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि ट्रैक पर अकसर बारिश के समय कैमरे बंद हो जाते हैं, जिससे लोग परेशान होते हैं। उनके ड्राइविंग टेस्ट नहीं हो पाते और उन्हें लौटा दिया जाता है। न्यू गुमटाला के नजदीक रहने वाली नवरूप छीना ने कहा कि पक्का डीएल बनवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को बारिश के कारण कैमरे नहीं चले तो बुधवार को फिर पहुंची मगर काम नहीं हुआ। बारिश के कारण कैमरे खराब हो रहे हैं तो इसका पक्का हल निकाला जाना चाहिए। बारिश का मौसम चल रहा है, तो क्या ट्रैक पर बिल्कुल भी काम नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *