लुधियाना| वेद प्रचार मंडल के तत्वावधान में स्व. निधि आहूजा स्मृति में बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर में वैदिक समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ विद्यालय के मानद सचिव कैप्टन विजय सयाल, डॉ. परमजीत कौर, सीए अमरजीत कंबोज और डॉ. रितेश सूद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गुरविंदर जीत सिंह संधू, प्रिंसिपल एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज ने की। मुख्य अतिथि डॉ. विनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम और विशिष्ट अतिथि डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर रहे। समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और शिक्षा जगत की कई हस्तियां भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 192 प्रतिभागियों ने वैदिक संस्कार और समकालीन विषयों पर आधारित गान प्रस्तुत किए। प्रथम पुरस्कार एवं चल विजय पहाड़ बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल, द्वितीय पुरस्कार डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, तृतीय पुरस्कार बीसीएम स्कूल बसंत एवेन्यू तथा प्रताप पब्लिक स्कूल को मिला। विजेताओं को डॉ. विनीत कुमार, प्रिंस जौहर और आहूजा परिवार ने पुरस्कार प्रदान किए।


