लुधियाना | किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा दृष्ट दमन साहिब में श्री हेमकूंट साहिब सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड की ओर से श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के प्रकाश पूर्व को समर्पित विशेष गुरमत समागम करवाया गया। समागम की शुरुआत रहरास साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागियों ने कीर्तन किया। लुधियाना की बीबी जसप्रीत कौर ने भीनी रैनरिए चमकन तारे शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। प्रधान जितेंद्र सिंह गोल्डी ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, इस्तरी सत्संग सभा और बत्रा परिवार के सहयोग से हर बुधवार को यह साप्ताहिक समागम आयोजित होता है। इस मौके पर प्रधान जितेंद्र सिंह गोल्डी, हरविंदर सिंह संधू, राजिंदर सिंह दुआ, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, ग्लोबल वीर, शैली वीर, बाबा जगमोहन सिंह, गुजिंदरपाल सिंह दुआ, अमृत कौर और जसलीन कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। आयोजकों ने इसे श्रद्धा और भक्ति से भरा समागम बताया।


