लुधियाना| गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन, गुजरखान कैंपस की अनुशासन और रैगिंग विरोधी समिति ने रैगिंग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और एक सुरक्षित एवं समावेशी परिसर वातावरण को बढ़ावा देने के लिए एक पोस्टर निर्माण गतिविधि करवाई। कई विभागों के छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और रैगिंग को ना कहें, दोस्ती को हां विषय पर आधारित पोस्टरों के माध्यम से रचनात्मक रूप से अपने विचार व्यक्त किए। यह गतिविधि छात्राओं के लिए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने और एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश प्रसारित करने का एक मंच प्रदान करती है। पोस्टरों में नारे, चित्र और विचार शामिल थे, जो संस्थान में आपसी सम्मान, गरिमा और रैगिंग-मुक्त वातावरण पर जोर देते थे। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें इस विषय पर जागरूक किया।


