वारियर्स एनजीओ की टीम के साथ पीएनबी के डीजीएम ने की मीटिंग

जालंधर| वारियर्स एनजीओ की टीम ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक अमित दत्ता से मुलाकात कर सामाजिक कार्य के मीटिंग की। प्रधान वरुण कोहली,सन्नी, विशाल चड्ढा, नितिन पुरी, शामिल मेनन और दविंदर सैनी ने एनजीओ की पहल और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। मीटिंग में बताया गया कि उनकी एनजीओ रक्तदान शिविर, सरकारी स्कूलों में दान, निशुल्क चिकित्सा शिविर, हरित वृक्षारोपण अभियान और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में सहायता जैसे कार्य करते है। प्रधान कोहली ने बताया कि एनजीओ द्वारा आयोजित वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट पर विशेष जोर दिया गया। मीटिंग में अमित दत्ता ने एनजीओ के सामजिक कार्य की सराहना की। उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *