मुराद शाह का 65वां दो दिवसीय उर्स मेला आज से, बारिश के कारण पार्किंग नई दाना मंडी में होगी

डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट जी की तरफ से बाबा मुराद शाह जी का 65वां दो दिवसीय उर्स मेला वीरवार को आरंभ होगा। मेले में देश विदेश से संगत पहुंचती है। ऐसे में बारिश से कोई दिक्कत न हो इसलिए प्रबंधन कमेटी ने पहले ही श्रद्धालुओं के लिए सूचना जारी करते हुए नई दाना मंडी में पार्किंग की व्यवस्था बना दी है। मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और देश भर से पहुंचने वाले श्रद्धालु जो जालंधर, लुधियाना, मोगा तथा अन्य शहरों से मेले में आते हैं वह अपने वाहनों की पार्किंग नई दाना मंडी में ही करें। दरबार के पास मौजूद प्रबंधक कमेटी के पार्किंग स्थल पर लगातार होती बारिश के कारण जलभराव की समस्या बन रही है। ऐसे में पार्किंग को बाहर कर दिया गया है। कमेटी ने इसके साथ ही श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसलिए दाना मंडी से डेरे तक आने के लिए ऑटो, बस तथा अन्य वाहन फ्री में उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रबंधक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए सहयोग करें। बारिश के कारण व्यवस्था बनाई गई है इसलिए अपने वाहन दरबार के पास न लेकर आएं। यहां पार्किंग बंद कर दी गई है। जालंधर| श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी के सदस्यों की ओर से वीरवार 28 अगस्त को अपाहिज आश्रम नजदीक वर्कशॉप चौक में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में बैठक की जाएगी। जानकारी देते हुए आजीवन प्रधान तरसेम कपूर ने बताया कि मीटिंग शाम 5:30 बजे शुरू होगी। इसमें धार्मिक आयोजनों के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा बाकी कार्यक्रमों को लेकर भी सदस्यों की ओर से विचार-चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *