60 ट्रेनें रद्द, सिटी-कैंट स्टेशन पर बने हेल्प डेस्क, मौके पर कर रहे अनाउंसमेंट, यात्री हो रहे परेशान

जालंधर| पहाड़ों में हो रही भारी बरसात और बादल फटने के कारण सभी नदियां उफान पर हैं। पठानकोट के बीच से गुजरने वाली नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। इस कारण रेलवे की तरफ से लगातार ट्रेनों के संचालन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर रहा है। स्थिति कंट्रोल में न होने के कारण रेलवे ने 60 ट्रेनों को रद्द किया है, जिनमें ज्यादातर ट्रेनिंग जम्मू कटरा, श्रीनगर और कश्मीर की तरफ जाने वाली हैं। ट्रेनों संबंधी जानकारी लेने के लिए फिरोजपुर मंडल की तरफ से जालंधर कैंट और जालंधर सिटी स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं ताकि यात्रियों को ट्रेनों प्रति सही जानकारी मिल सके और किसी तरह की परेशानी भी न झेलनी पड़े। फिरोजपुर मंडल की तरफ से काफी ट्रेनों को जालंधर सिटी और कैंट स्टेशन से चलाया जा रहा है। अनाउंसमेंट करके लगातार यात्रियों को भी जानकारी दी जा रही है कि ट्रेन रद्द है। इसी के साथ भारी बरसात के चलते काफी ट्रेन अपने तय समय से देरी से जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंच रही है। जम्मू की ट्रेन रद्द होने के कारण अन्य ट्रेनों में भीड़ बनी शुरू हो गई है। इसके लिए रेलवे अन्य ट्रेनों का संचालन जल्द ही करने जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *