रेलवे फाटक के पास टूटी सड़क, सीएम कार्यालय को शिकायत

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली गुरु नानकपुरा रोड की हालत खराब है। यह सड़क रेलवे फाटक के पास बुरी तरह टूटी है। सीवर लाइन की रिपेयरिंग के कारण सड़क का जो हिस्सा तोड़ा गया था, वहां मिट्टी के ढेर लगे हैं। सोशल वर्कर ललित मेहता ने बुधवार को इसकी शिकायत सीएम दफ्तर को की है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक पुरा रेलवे फाटक से चौगिट्टी बायपास की तरफ जाने वाली सड़क का हाल बहुत बुरा है। रोड सेफ्टी के कारण पीएपी फ्लाईओवर से हाईवे की तरफ लोकल ट्रैफिक बंद कर दिया गया था। इसके बाद रोजाना हजारों लोग गुरु नानकपुरा की तरफ से गुजरने लगे हैं, लेकिन सड़क गड्ढों से भरी हुई। बरसात के मौसम में सड़क पर जगह-जगह पानी खड़ा होने के कारण रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। इस कारण किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मेहता ने कहा कि डेढ़ साल से जनता परेशान है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *