जालंधर| ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर बुधवार को सभी टेस्ट मुकम्मल हुए। दो दिनों से बारिश के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को एक भी टेस्ट नहीं हुआ, जबकि मंगलवार को भी टेस्ट में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बुधवार को सुबह से शाम तक 124 टेस्ट हुए जिनमें से 29 एप्लीकेंट फेल हुए हैं।


