जालंधर| केंद्र की नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग वार्डों में रोष-प्रदर्शन किया। दिनेश ढल हलका इंचार्ज नॉर्थ (आप) के निर्देशानुसार, मंगल सिंह बस्सी, रॉबिन सांपला के साथ वार्डों में बैठक की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा देश की इसके अलावा करीब 55 लाख राशन कार्ड धारकों के नाम काट दिए गए। ये इस मौके पर भारत भूषण, केवलपाल सिंह, सुच्चा सिंह, विजय मौजूद रहे। वार्ड मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नेता। भास्कर न्यूज | जालंधर बुधवार को हल्का कैंट के वार्ड नंबर 39 में हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा द्वारा नुक्कड़ मीटिंग आयोजित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि भाजपा पहले लोगों के वोट चोरी कर रही थी और अब गरीब लोगों का राशन चोरी करने लगी है। पंजाब के गरीब लोगों के राशन कार्ड छीनना भाजपा की बड़ी साजिश है। पंजाबियों ने भाजपा को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया है क्योंकि यह उनके हक़ों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 55 लाख से अधिक लोगों के राशन कार्ड छीन कर उन्हें उनकी मूल भूत सुविधाओं से वंचित कर दिया है। इसके अलावा, 32 लाख से अधिक परिवारों को ईकेवाईसी न होने का बहाना बनाकर राशन योजना से बाहर किया जा रहा है। यह साफ-साफ गरीबों की रोज़ी-रोटी पर साजिशी हमला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करें और पंजाब के हक़ों के लिए मजबूत आवाज़ बुलंद करें। इस मौके पर आत्म प्रकाश, बब्लू, हरजीत सिंह, लक्की, दादरा, अनमोल और प्रिंस बाहगा भी मौजूद थे।


