जालंधर | सेंट सोल्जर ग्रुप के विभिन्न स्कूलों की शाखाओं के छात्रों ने अपने घरों में श्री गणेश चतुर्थी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपल एवं अन्य स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया। इस अवसर की खुशी उनके चेहरों पर झलक रही थी। इस शुभ अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों ने विभिन्न अनुष्ठानों द्वारा एक साथ होकर भगवान गणेश जी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। छात्रों ने घरो में श्री गणेशा जी की पूजा की जिसका मूल कारण छात्रों में पढ़ाई के साथ साथ भक्ति भावना भी जगे। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा गणपति जी के मधुर भजन गाए एवं पोस्टर भी बनाए। इस उत्सव पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई भी दी।


