लोहियां आईटीआई में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती शुरू

जालंधर| लोहियां की सरकारी आईटीआई के कैंपस में स्टाफ की भर्ती आरंभ की गई है। जिला जनसंपर्क विभाग ने इसकी जानकारी बुधवार को दी है। संस्थान प्रबंधन समिति, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लोहियां खास ने सेशन 2025-26 के लिए प्लंबर और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड के एक-एक पद पर अस्थायी आधार पर गेस्ट फैकल्टी प्रशिक्षकों की भर्ती करने जा रही है, जिसके लिए आवेदन मांगें हैं। मोबाइल नंबर 94174-10589 पर हेल्पलाइन भी आरंभ की गई है। सरकारी आईटीआई लोहियां खास के सदस्य सचिव-कम-प्रिंसीपल जसमिंदर सिंह ने बताया कि इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता की जानकारी प्रशिक्षण महानिदेशक की वेबसाइट https//dgt.gov.in/ct s_details से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू 5 सितंबर को सुबह 11 बजे तक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लोहियां खास (जालंधर) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव से संबंधित मूल दस्तावेजों की फोटोकॉपी सहित साथ लानी होगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 सितंबर से पहले अपने दस्तावेज भी संस्थान को भेज सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *