गुरुद्वारा ईश्वर नगर में संगत ने मनाया प्रकाश पर्व

जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ईश्वर नगर बस्ती शेख में मंगलवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ की संपूर्णता के उपरांत गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सभा द्वारा कीर्तन किया गया। रछपाल सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बारे में कथा विचार किए गए। इसके उपरांत भाई गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। पूरे समागम की संपूर्णता के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस समागम में पहुंची संगत का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमनजीत सिंह और सचिव महिंदर सिंह अनेजा ने धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *