जालंधर| नॉर्थ जॉन के चीफ इंजीनियर राजीव पराशर की रिटायरमेंट के बाद नए चीफ इंजीनियर का कार्यभार देसराज बांगड़ ने बुधवार को संभाल लिया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चुटानी, इंजीनियर योगेश कपूर, एक्सईएन सन्नी भागरा, जसपाल सिंह, अवतार चंद और मॉडल टाउन डिवीजन के एक्सईएन जसपाल सिंह पाल ने नए चीफ इंजीनियर देस राज बांगर का स्वागत किया। चीफ इंजीनियर देसराज बांगड़ ने कहा कि वह जालंधर के ही रहने वाले हैं और उन्हें जालंधर के ट्रांसमिशन लाइनों के बारे में पूरी तरह से जानकारी भी है। उनका मुख्य मकसद उपभोक्ताओं को निर्विघ्न बिजली सप्लाई देना है। नए सब स्टेशनों और नई लाइनों को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की जाएगी।


