अमृतसर| आस्ट्रेलिया के दानी सज्जन राजन चोपड़ा ने लुधियाना में दीवान के अधीन चल रहे श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा के लिए राकेश जंगी और उनके सहयोगियों के माध्यम से दीवान प्रबंधकों को 1.50 लाख रुपए का चेक सौंपा। उन्होंने हर वर्ष की तरह इस बार भी दीवान स्कूल की आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं की पूरे वर्ष की फीस भरने की जिम्मेदारी ली है तथा कहा यह सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर दीवान प्रबंधकों ने दानदाता सज्जन द्वारा दिए गए शिक्षा दान का आभार जताया।


