जालंधर| बस्ती दानिशमंदां स्थित सतनाम नगर में बुधवार को भक्तों की ओर से बाबा गुग्गा जाहर पीर जी का वार्षिक भंडारा श्रद्धापूर्वक करवाया गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडे की रस्म अदा करने बाद हवन और कीर्तन से हुई। बाबा गुग्गा जाहर पीर जी की जयकारों से वातावरण गूंज उठा। स्वामी गुरदीप गिरी महाराज ने बाबा गुग्गा जाहर पीर जी को लोक-आस्था और जन-विश्वास का प्रतीक बताया। गद्दीनशीन कमलेश देवा ने बताया कि बाबा के आशीर्वाद से सर्पदंश से मुक्ति मिलती है।


