महिलाओं ने डॉल्फिन पार्क में हट बनाने का किया विरोध, पार्षद को मांग पत्र सौंपा

भास्कर न्यूज|अमृतसर वार्ड नंबर-49 के इलाका संत नगर की महिलाओं ने डॉल्फिन पार्क में हट बनाने का विरोध जताते हुए पार्षद रितु सन्नी कुंद्रा को मांग पत्र सौंपा। महिलाओं ने कहा कि निगम द्वारा जो हट बनाने के लिए कहा जा रहा है। उस हट की इलाका निवासियों को कोई भी जरूरत नहीं है। इसकी जगह बैंच और लाइट का पोल लगाया जाए। पार्क में साफ-सफाई का विशेष ध्यान व सुरक्षा जरूरी है। पार्षद रितु कुंद्रा ने बताया कि साउथ हलका के पार्कों का कायाकल्प कराने को लेकर करीब 21 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर किया गया है। लोगों की सहमति के बिना डॉल्फिन पार्क में हट बनवाया जा रहा। जिस पर इलाकावासियों में नाराजगी है। यह मुद्दा विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और निगम कमिश्नर से मुलाकात कर उठाएंगे। इस मौके पर रेखा, मीनू, नीलम भाटिया, रानी चावला, शारदा मेहता, नीलम रानी, सेठी, रिपन, कटारिया आदि मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *