नावाडीह थाना क्षेत्र के बिरनी गांव में 17-18 अगस्त की रात 8 से 10 हथियारबंद अपराधियों ने धनेश्वर साहू के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसका खुलासा बोकारो एसपी के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने कर दिया है। मामले में धनबाद के रहने वाले पांच डकैत के साथ जेवर दुकानदार को दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक कार्बाइन टाइप का देसी कट्टा, 6 गोली, 10 ग्राम गला हुआ सोना, 470 ग्राम गलाया हुआ चांदी और एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं डकैतों से चोरी के जेवरात खरीदने वाले नावाडीह के दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस डकैत गिरोह का मास्टरमाइंड धनबाद के भूली का रहने वाला विक्रम कुमार है। जो अपने सहयोगी धर्मेंद्र राय, रवि कुमार महतो, हाशिम शेख, किसान पंडित सहित अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर धनेश्वर के घर में हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उक्त जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी। एसपी ने बताया कि कांड के बाद सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। 26 अगस्त को पुलिस ने ईस्ट बसुरिया ओपी के मेन रोड स्थित एक होटल के पास एक संदिग्ध को स्कॉर्पियो को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पूछताछ के क्रम में यह स्पष्ट हुई कि गाड़ी में सवार धनबाद के भूली निवासी विक्रम कुमार, गोविंदपुर थाना क्षेत्र का धर्मेंद्र राय, ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र का रवि कुमार महतो और महुदा थाना के हाशिम शेख नावाडीह डकैती कांड के अपराधी हैं। इसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई। जानकारी देते एसपी व मौजूद पदाधिकारी


