नाबालिग को चाकू मारकर किया जख्मी, रिम्स रेफर

बोकारो | बालीडीह थाना इलाके के बियाडा क्षेत्र के बीएसएनएल ऑफिस के पास पांडेय टोला निवासी 13 वर्षीय ​िरतेश कुमार गंभीर रूप से घायलावस्था में मिला। उसके गले, छाती और पेट पर चाकू से वार किया गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि किसी से विवाद के कारण अज्ञात लोगों ने उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया और वहीं छोड़ दिया। परिजनों के अनुसार घायल रितेश मंगलवार से घर नहीं आया था। जानकारी के मुताबिक घायल नाबालिग पांडेय टोला निवासी गंतुष्ट पांडेय का पुत्र है और मानसिक रूप से कमजोर है। वह कभी होटल में काम करता है तो कभी किसी दुकान में काम करता है। घटना कैसे घटित हुई है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। फिल​हाल घायल किशोर का भी बयान नहीं लिया जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *