विश्वविद्यालय विधेयक छात्रों की आवाज कुचलने का प्रयास

सिटी रिपोर्टर | बोकारो झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा में पारित झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2025 के विरोध में आजसू छात्र संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। इस विधेयक के अंतर्गत अब राज्य के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाएंगे। इसके स्थान पर छात्र प्रतिनिधियों की नियुक्ति कुलपति द्वारा मनपसंद एवं मनचाहे छात्रों के नॉमिनेशन के आधार पर की जाएगी। इसके विरोध में बुधवार को आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो के नेतृत्व में नया मोड़ में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन है। विधेयक के लागू होने से न केवल छात्र राजनीति पर अंकुश लगेगा, बल्कि आम छात्रों की नेतृत्व क्षमता और आवाज को दबाने का प्रयास भी किया जाएगा। इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर जिला सचिव बंकू बिहारी सिंह, संगठन सचिव चास राजेश बोराल, राजू राजवार, बमकिंन महतो, लालचंद महतो, नमनित महतो, शक्ति महतो, अनोज आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *