एआई ढूंढ निकालेगा भवनों की दरारें, हादसे से पूर्व अलर्ट मिलने पर कर सकेंगे मरम्मत

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस बोकारो के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी सर्वज्ञ सिंह और आदित्य कुमार भक्ता की जोड़ी ने एक ऐसा आविष्कार किया है, जिसकी मदद से अब समय रहते भवनों की दरारों का पता चल सकेगा। साथ ही, भवन को दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही दुरुस्त कर जानमाल की हानि को रोका जा सकेगा। यह आविष्कार एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किया गया है। इस अभिनव प्रोजेक्ट के जरिए सर्वज्ञ और आदित्य ने वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड इंडिया 2025 में सफलता पाई है। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित रीजनल स्तर के ओलंपियाड में उन्हें यह सफलता मिली है। अब आगामी 5-6 सितंबर को हैदराबाद के जीएमआर एरिना में हो रहे नेशनल लेवल के ओलंपियाड के लिए चयन किया गया है। सर्वज्ञ ने बताया कि सीनियर कैटेगरी में पूरे रीजन से केवल छह प्रोजेक्ट नेशनल के लिए चुने गए। झारखंड से एकमात्र डीपीएस बोकारो के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी तन्मयता से परिश्रम कर नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *