लुधियाना में एक्साइज टीम पर अटैक,3 घायल:पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ी,जड़े थप्पड़, जनक पुरी इलाके में गए थे शराब तस्करों को दबोचने

पंजाब के लुधियाना में बुधवार रात करीब 11 बजे एक्साइज टीम पर बदमाशों ने अटैक कर दिया। एक्साइज टीम को सूचना थी कि जनक पुरी इलाके में कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी करते है। शराब तस्करों को दबोचने के लिए टीम ने बाजार में रेड की। एक्साइज टीम को शराब तस्करों ने घेर लिया और उनसे मारपीट की। मारपीट करने वाले करीब 20 से 25 लोग थे। हमला होने के बाद भाग कर एक्साइज टीम के कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई। दो घायल सीएमसी अस्पताल में दाखिल हमले में करीब 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। दो लोगों को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं एक पुलिस कर्मी का सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया गया है। पुलिस कर्मी की वर्दी हमलावरों ने फाड़ दी है। रेड करने गए मुलाजिमों के मारे तस्करों ने थप्पड़ जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी सुखदेव सिंह ने कहा कि शनिवार रात को वह एक्साइज टीम के साथ जनक पुरी इलाके में रेड करने गए थे। कुछ लोगों पर शराब तस्करी का शक था। जैसे ही उन्होंने चैकिंग के लिए गाड़ी रोकी और कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ करनी शुरू की। तभी करीब 20 से 25 युवकों ने रेड टीम पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने गालियां देते हुए हाथों में पहने कड़े व नौकिली चीजों से हमला किया। सुखदेव ने कहा कि हमलावरों ने उसके थप्पड़ जड़ दिए और वर्दी खींच कर फाड़ दी। किसी तरह उन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। कुछ हमलावरों के रेड टीम को पता चले नाम रेड टीम के मुताबिक उन्हें कुछ हमलावरों के नाम पता चले है जिनकी पहचान फरियाद आलम, गबरू, तनवीर आलम और एक सब्जी विक्रेता विकास, अफरोज आलम और अशरफ अली के रूप में हुई है। वह संबंधित पुलिस चौकी को इन युवकों के नाम देंगे ताकि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर इन्हें वेरिफाई करवाया जा सके। सुखदेव के मुताबिक सन्नी और सूफियान नाम के दो लड़के घायल है जो कि उनके साथ रेड टीम में शामिल थे। इस घटना की उन्होंने जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी दे दी है। वहीं थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन आती पुलिस चौकी जनकपुरी में भी सूचित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *