ओले गिरने के अगले दिन कहीं कोहरा कहीं मौसम साफ:ओलों से खेती में काफी नुकसान, कोहरे के बीच हल्की धूप निकली

एक दिन पहले अलवर जिले के कुछ हिस्सों में ओलों से काफी नुकसान हुआ। वहीं अगले दिन रविवार सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा रहा। कुछ जगहों पर मौसम साफ भी है। अलवर शहर में हल्का कोहरा रहा। लेकिन सूर्य देव के निकलन से सर्दी से कुछ रात है। ओलवृष्टि के कारण रात को न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। अलवर में शनिवर को राजगढ़, रामगढ़, मालाखेड़ा, खैरथल, किशनगढ़बास कोटकासिम सहित कई इलाकों मे ओले गिरे। कहीं ओले अधिक तो कहीं कम गिरे। उसी के अनुसार फसलों में नुकसान है। शनिवार देर शाम को कृषि विभाग के अधिकारी फसलों में हुए नुकसान का मौका मुआयना भी करने गए। अब रविवार को मौसम कुछ साफ हुआ है। शहर में सुबह सुबह धूप निकली है। जिसके कारण सर्दी से कुछ राहत है। दो दिन तक दिन में भी सूरज नहीं निकलने से सर्दी का असर बढ़ गया था। दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया था। अब धूप आने से कुछ बढ़ सकता है। मौसम के जानकारों का कहना है कि साल के आखिर दिन व नए साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *