रेलवे सुरक्षा बल के हैड कांस्टेबल की सजगता और तत्परता से एक महिला की जान बच गई। महिला चलती ट्रेन से गिरकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई थी। जिसे बचा लिया गया। हादसा अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर तीन पर हुआ। महिला को चोट भी आई और उसका प्राथमिक उपचार कराया। 09721 जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस के अजमेर स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 3 से शनिवार सुबह करीब नौ बजे रवाना होने पर महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। ऐसे में संतुलन बिगड़ने से वह महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गैप में फंस गई। तभी प्लेटफार्म संख्या 3 पर ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल रामावतार मीना को उक्त महिला चलती गाड़ी से गिरती नजर आई। उन्होंने तु रन्त दौड़कर अपने आपको संभालते हुए महिला को पकड़कर खींच लिया एवं प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच गैप में से बाहर निकालकर महिला की जान बचा ली। आरपीएफ स्टाफ ने महिला से कुशलक्षेम पूछी तो महिला व ने अपने को स्वस्थ बताया। महिला ने अपना नाम-पता कुसुमलता जायसवाल उम्र 59 वर्ष निवासी फरीदाबाग कॉलोनी अजमेर बताया। उसने अपनी जान बचाने पर रामवातार को धन्यवाद दिया। इस दौरान महिला को चोट भी आई और नसीरााबद में प्राथमिक उपचार कराया। पढें ये खबर भी… 9 करोड़ की प्राधिकरण की जमीन, बेचने की तैयारी:छह अफसर और बाबू शामिल, डिमांड नोट भी जमा अजमेर विकास प्राधिकरण के अफसर-कर्मचारी सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं, इसके लिए महकमे की जमीन भी बेचनी पड़े तो पीछे नहीं हटते। एडीए के 6 अफसरों और कर्मियों ने मिलकर विभाग की 9 करोड़ की जमीन एक बिल्डर के नाम करने की तैयारी कर ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


