चंदनकियारी उप डाकघर का छज्जा गिरा, चार कर्मी घायल

चंदनकियारी | चंदनकियारी ब्लॉक रोड स्थित उप डाकघर में बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से पोस्टमास्टर शक्तिपद रजवार, कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ कुमार, कर्मचारी लालटू चक्रवर्ती और स्वपन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही कार्यालय के कई जरूरी उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और इंटरनेट राउटर पूरी तरह नष्ट हो गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार्यालय में केवल कर्मचारी ही मौजूद थे। यदि उस समय ग्राहक होते तो और बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *