बीजीएच से जुड़ी मजदूरों की मांगों पर संघ ने की बैठक

बोकारो | बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन में नवनिर्मित कांफ्रेंस हॉल, डिस्प्ले यूनिट व डिजिटल स्टैन्डी का उद्घाटन निदेशक प्रभारी बीरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह कांफ्रेंस रूम अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच प्रभावी संवाद व विचार-विमर्श का सशक्त मंच बनेगा। भवन की लॉबी में स्थापित डिस्प्ले यूनिट में बीएसएल द्वारा निर्मित उत्पादों के साथ-साथ नगर के प्रमुख स्मारकों के प्रतिरूप प्रदर्शित किए गए हैं। वहीं, डिजिटल स्टैन्डी के माध्यम से विभिन्न अधिशासी निदेशक (संकार्य) व उनके कार्यकाल का क्रमबद्ध परिचय प्रस्तुत किया गया है। सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीजीएच से संबंधित मजदूरों की विभिन्न मांगों पर भारतीय मजदूर संघ से संबंध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की बैठक महामंत्री विनोद कुमार के नेतृत्व में बीजीएच के सीएमओ प्रभारी विभूति करुणामय, सीएमओ डॉ. आनंद कुमार, डॉ. इंद्रनील चौधरी के साथ हुई। बैठक में अस्पताल के सभी वार्डों को वातानुकूलित करने, पार्किंग एरिया में सीसीटीवी कैमरा लगाने, शौचालय दुरुस्त करने, नगर के सभी हेल्थ सेंटर में दवा उपलब्ध करने, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई की रिपोर्ट बीजीएच के एप्लीकेशन में शामिल करने, कैंटीन में रेट चार्ट के साथ हाइजेनिक भोजन उपलब्ध कराने, भर्ती मरीजों के लिए भोजन उपलब्ध करने व राउरकेला के तर्ज पर बीजीएच को भी सुपर स्पेशीलिटी हॉस्पिटल बनाने सहित अन्य मांग रखी गई। इन सभी बिंदुओं पर सीएमओ इंचार्ज डॉ. करुणामय ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द ही 70 बेड के साथ कर्मचारियों के लिए एक वातानुकूलित वार्ड मिलेंगे और इस साल के अंत तक 200 बेड का एक वार्ड कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य रंजय कुमार, अध्यक्ष बिशेश्वर महतो, उपाध्यक्ष तपन गिरि, कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद केवट, रमेश कुमार मिश्रा, शशि भूषण, अरविंद कुमार सिंह, पंकज पांडा, चंदन कुमार, हेमराज, दिगू कर्मकार, अजीत राघव, एसके सुमन, विवेक सिंह, निमाई चंद्र दास आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *