सिटी रिपोर्टर | बोकारो वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड की सीएसआर पहल वेदांता ईएसएल स्किल स्कूल में एक खास अवसर मनाया गया। फील्ड टेक्नीशियन और होम अप्लायंसेस रिपेयरिंग (एमएसटी) ट्रेड के पहले बैच के 25 छात्रों को सफल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नौकरी के लिए ऑफर लेटर दिया गया। इन सभी छात्रों को आमधने प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा में नौकरी मिली है। समारोह में आनंद दुबे (सीएफओ, ईएसएल स्टील लिमिटेड) और कुणाल दरिपा (सीएसआर हेड, ईएसएल स्टील लिमिटेड) मौजूद रहे। दुबे ने छात्रों को मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने करियर की नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। ऑफर लेटर मिलने पर छात्रों ने खुशी और भावुक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन फ्लैग वेव-ऑफ के साथ हुआ, जब सभी छात्र नौकरी के लिए नोएडा रवाना हुए। वेदांता ईएसएल स्किल स्कूल एक रेसीडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर है, जहां युवाओं को रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है।


