9 करोड़ की प्राधिकरण की जमीन, बेचने की तैयारी:छह अफसर और बाबू शामिल, जमीन बिल्डर के नाम करने के लिए डिमांड नोट भी जमा

अजमेर विकास प्राधिकरण के अफसर-कर्मचारी सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं, इसके लिए महकमे की जमीन भी बेचनी पड़े तो पीछे नहीं हटते। एडीए के 6 अफसरों और कर्मियों ने मिलकर विभाग की 9 करोड़ की जमीन एक बिल्डर के नाम करने की तैयारी कर ली। खास बात ये है कि इसे देखने की जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी वो राजस्थान के चीफ टाउन प्लानर पद पर जयपुर में तैनात है। इन अफसरों ने इस फर्जीवाड़े को बाकायदा सरकारी प्रॉसिजर में ले लिया। बिल्डर से इस 2400 वर्ग गज जमीन के बदले 7.25 लाख रुपए का डिमांड नोट भी जमा करा लिया है। सूत्र बताते हैं कि बिल्डर लंबे समय से इस जमीन को हथियाने की फिराक में था। उसने कुछ साल पहले भी एडीए में इस जमीन के लिए फाइल लगाई थी। तत्कालीन अफसरों ने स्पष्ट लिख दिया था- एडीए के नाम दर्ज इस जमीन का किसी निजी व्यक्ति के नाम भू-उपयोग परिवर्तन नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद जमीन बेचने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक 2400 वर्गगज की ये जमीन बोराज के काजीपुरा में (पुराना खसरा नंबर 519, नया खसरा नंबर 1160) है। इसकी कीमत करीब 9 करोड़ है। इस जमीन का बिल्डर फर्म अलौकिक बिल्डहोम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश कुमार सोनी के नाम वाणिज्यिक भू-उपयोग परिवर्तन करने के लिए बाबू, पटवारी से लेकर लेखाधिकारी तथा टाउन प्लानिंग के अफसरों ने मिलीभगत कर ली। इससे पहले भी बिल्डर ने फाइल लगाई थी। तत्कालीन डायरेक्टर प्लानिंग पीआर बेनीवाल व निदेशक विधि ने स्पष्ट लिखा था कि इस जमीन का निजी व्यक्ति के नाम भू-उपयोग परिवर्तन नहीं हो। लेकिन बेनीवाल का तबादला और निदेशक विधि के रिटायर होने के बाद बिल्डर ने फिर कवायद शुरू कर दी। एडीए आयुक्त नित्या के. ने कहा… कुछ दिन पहले यह मामला मेरी जानकारी में आया था। पूरे मामले की गहराई से जांच करवाई जा रही है। ये हैं वो 6 किरदार जिन्होंने फाइल को नीचे से ऊपर तक पहुंचाया जानिए किसकी क्या भूमिका-चीफ स्टेट टाउन प्लानर के सामने से भी गुजरी फाइल टाउन प्लानर मुकेश मित्तल सहायक नगर नियोजक अनुराग मिश्रा वरिष्ठ लेखाधिकारी बबीता जाखड़ सहायक लेखाधिकारी जुगल किशोर पटवारी अंजना कंवर वरिष्ठ सहायक मोटू सिंह रिपोर्ट-भूपेन्द्रसिंह, अजमेर पढें ये खबर भी… अजमेर में आज यहां 6 से 7 घंटे लाइट गुल:टाटा पावर करेगा लाइनों का मेंटेनेंस, जारी किया शेड्यूल अजमेर में बिजली सप्लाई का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस के लिए शटडाउन लेने का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 6 से 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *